फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में घुसा बारिश का पानी, उफान पर रहे खड्ड और नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। क्षेत्र में भारी बारिश होने से कई खड्ड और नाले उफान पर रहे। इस दौरान लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कई सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही भी बंद रही।
विज्ञापन

वीरवार को दोपहर के समय अखनूर, मैरा मेंदरिया, कठाड, टांडा, चौकी-चौरा, सुंगल, चन्नी टरकवाल सहित अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। इससे क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव हो गया। सौहाल के करंगी, दसकाल, सुंगल, मैरा मेंदरिया, चन्नी की खड्ड और नाले उफान पर आ गए।
गांव दसकाल की खड्ड में बारिश का पानी आने से कस्बे के कामेश्वर मंदिर के मेन रोड पर पानी ज्यादा होने पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही भी बंद रही। वहीं सौहाल रोड पर गांव करांगी खड्ड में पानी आने पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। उधर, अखनूर कस्बे में म्यूनिसिपल कमेटी की कार्यप्रणाली खुल करके समाने आ गई। नालियाें का गंदा पानी गलियों में बहने लगा।
विज्ञापन

कस्बे के फव्वारा चौक में भी बारिश का पानी आने से वाहन चालकों और लोगों को आवाजाही में परेशानी आई। फव्वारा चौक पर पानी की निकासी नहीं होने पर आसपास घरों पानी घुस गया। इससे सामान खराब हो गया। लोगों का कहना है कि चार घंटे की भारी बारिश से क्षेत्र जलमग्न हो गया। कई दुकानों में भी बारिश का पानी घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें