फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होंगे ये 23 रेलवे स्टेशन, देखें लिस्ट

Mon, 06 Feb 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
रेलमंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन के विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनने का सपना अब जल्द पूरा होगा। रेल मंत्रालय ने स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 23 रेलवे स्टेशन को विकसित करने की योजना को बजट में मंजूर किया है और इसमें फिरोजपुर रेल डिवीजन में से एकमात्र रेलवे स्टेशन जम्मू को रखा गया है।
विज्ञापन


आठ फरवरी को रेल मंत्री सुरेश प्रभु वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जीएम और डीआरएम के सामने योजना की पूरी रूपरेखा पेश करेंगे। जम्मू रेलवे स्टेशन की जल्द ही रूपरेखा बदलने वाली है और इसके लिए काम शुरू किया जा चुका है। रेलवे विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के जरिये पूरे विश्व में अलग पहचान बनाना चाहती है और इसी चरण में स्टेशनों को विकसित किया जाएगा।

आठ फरवरी से रेल मंत्रालय इसको लेकर काम शुरू करने जा रहा है। आठ फरवरी को रेल मंत्री सुरेश प्रभु दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के सभी रेलवे जीएम और डीआरएम को संबोधित करेंगे और योजना की पूरी जानकारी देंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले फिरोजपुर डिवीजन से डीआरएम अनुज प्रकाश ने पहले जम्मू रेलवे स्टेशन पर ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रेल मंत्री के साथ जुड़ना था। जम्मू में अधिकारियों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन अचानक ही कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। 
विज्ञापन

निजी कंपनियां करेंगी निवेश में मदद

रेलमंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : फाइल फोटो
इस योजना के तहत चुने गए रेलवे स्टेशन पर निजी कंपनी निवेश करेगी और रेलवे स्टेशन को विकसित करने का पूरा काम कंपनी ही करेगी। रेल मंत्रालय पहले बोली लगाकर स्टेशनों को निजी कंपनियों को सौंपेगा। कंपनियां इसके लिए आनलाइन बोली लगा सकती है।

बोली के जरिये स्टेशन मिलने के बाद कंपनी स्टेशन पर आधुनिक तरीके से प्लेटफार्म, लाउंज तैयार करेगी। इसके साथ स्टेशन पर मल्टीप्लेक्स, मॉल, होटल और अन्य कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान करेगी। कई वर्षों तक स्टेशन निजी कंपनी की देखरेख में रहेंगे। 
विज्ञापन

चुने गए 23 रेलवे स्टेशन के नाम

suresh prabhu - फोटो : FILE PHOTO
जम्मू तवी, पुणे, ठानेे, विशाखापटनम, हावड़ा, कानपुर सेंट्रल, इलाहाबाद, कामाख्या, फरीदाबाद, उदयपुर सिटी, सिकंदराबाद, विजयवाड़ा, रांची, चेन्नई सेंट्रल, कोझीकोड, यशवंतपुर, बंगलूरू कैंट, भोपाल, मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस बोरीवली, लोकमान्य तिलक और इंदौर। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें