फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए रेलवे की नई सौगात, नोटबंदी से नहीं होंगे परेशान

Sat, 10 Dec 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : File Photo
विज्ञापन
टिकट काउंटर को कैशलेस बनाने को लेकर रेलवे ने काम करना शुरू कर दिया है। जनवरी में कई रेलवे स्टेशनों पर स्वाइप मशीनें लगाने की तैयारी रेलवे ने शुरू कर दी है। जम्मू कश्मीर में पहले चरण में जम्मू, कटड़ा व उधमपुर रेलवे स्टेशन पर ये मशीनें लगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा उधमपुर व कटड़ा रेलवे स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीनें भी लगाने के लिए फिरोजपुर डिविजन से अनुमति मिल चुकी है। कैशलेस योजना को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं और इसी चरण में अब रेलवे को भी कैशलेस करने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

रेलवे की तरफ से रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर स्वाइप मशीनें लगाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए नकदी की परेशानी का सामना न करना पड़े। रेलवे इस योजना को जनवरी में शुरू कर सकता है। 15 जनवरी के बाद यह मशीनें रेलवे स्टेशन पर काम करना शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट वेंडिंग मशीनें भी लगाई जाएंगी

जम्मू स्टेशन पर लगाई गई हैं मशीनें - फोटो : File Photo
वर्तमान समय में रेलवे मशीनों को लगाने के लिए रेलवे स्टेशनों का चुनाव कर रहा है। फिरोजपुर डिवीजन में स्वाइप मशीनें पंजाब के अलावा जम्मू कश्मीर के जम्मू, उधमपुर और कटड़ा रेलवे स्टेशन पर लगाई जा सकती हैं। 

जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहले से ही चार मशीनें लगाई जा चुकी हैं। इनको चलाने के लिए जनवरी में फेसिलिटेटर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अब उधमपुर व कटड़ा में भी एक एक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें