फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी मोड़ पर विकसित होगा जम्मू रेलवे स्टेशन का दूसरा प्रवेश द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्म। जम्मू रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य अगले वर्ष मार्च से शुरू करने की तैयारी है। 266 करोड़ की लागत से होने वाले काम में रेलवे स्टेशन पर दूसरा प्रवेश द्वार, जिसमें चार प्लेटफार्म, यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए सब-वे और आरआरआई बील्डिंग, सिंगल एंड कंट्रोल रूप सहित अन्य ढांचे बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में बाड़ी ब्राह्मणा में गुड्स गोदम का निर्माण कार्य चल रहा है। यह कार्य मार्च तक पूरा किया जाएगा। गुड्स गोदाम शिफ्ट होने के साथ ही दूसरे प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए रेलवे टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। यात्री सुविधा से जुड़े निर्माण ढांचे को पीपीपी मोड़ के तैयार किया जाएगा, जबकि ट्रैक और परिचालन से जुड़े ढांचे का निर्माण रेलवे खुद करेगा। रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गोदाम शिफ्ट न होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रवेश द्वार का काम पीपीपी मोड़ पर रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) करेगा।
---
ये सुविधाएं मिलेंगी
जम्मू रेलवे स्टेशन को यात्री हब के रूप में तैयार किया जाएगा। इसमें रेलवे स्टेशन पर नया प्रवेश द्वार बनेगा, जिसमें टिकट काउंटर, यात्री वेटिंग हॉल के साथ चार नए प्लेटफार्म, वाशिंग लाइन, स्टेब्लिंग लाइन बनेगी। इससे स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

---
मार्च तक जम्मू से गुड्स गोदाम बाड़ी ब्राह्मणा में शिफ्ट हो जाएगा। इसके बाद अन्य दूसरे प्रवेश से जुड़े निर्माण कार्य शुरू होंगे। जम्मू रेलवे स्टेशन को यात्री हब के रूप में विकसित करने की रेलवे की कवायद है, जिसके तहत यह कार्य होगा।
विज्ञापन

- सीमा शर्मा डीआरएम, फिरोजपुर डिविजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें