फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू रेलवे स्टेशन से बाड़ी ब्राह्मणा में अप्रैल में स्थानांतरित होगा गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन से माल गोदाम को बाड़ी ब्राह्मणा में स्थानांतरित करने का काम पूरा नहीं हो पाया है। इसे मार्च तक पूरा करना था। इसके बाद ही जम्मू रेलवे स्टेशन पर दूसरी इंट्री का निर्माण शुरू हो सकेगा। वर्तमान में बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम का ढांचा तैयार कर लिया गया है। पटरी बिछाई जा रही है, जिसे जल्द पूरा होने की उम्मीद है। अप्रैल में ही गोदाम बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पर स्थानांतरित हो सकेगा।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पर गोदाम तैयार होने के बाद रेल के माध्यम से आने वाला सामान वहीं उतरेगा, जिससे उद्योग से जुड़े लोगों का काफी लाभ होगा। क्योंकि बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर दूसरी इंट्री का काम शुरू होना है, जिसके लिए माल गोदाम को बाड़ी ब्राह्मणा में स्थानांतरित किया जाना है। गत दिनों डीआरएम फिरोजपुर ने जम्मू रेलवे स्टेशन का दौरा कर गोदाम को जल्द स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे। बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पर गुड्स गोदाम के दोनों और काम जारी है। फुटओवर ब्रिज का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें