फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना के नए 36 मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिन में कई जिले कोविड मुक्त हो जाएंगे। इनमें प्रत्येक में 5 तक संक्रमित मामले हैं। प्रदेश में संक्रमित मामलों में लगातार गिरावट जारी है। जम्मू कश्मीर में बुधवार को न्यूनतम 36 नए संक्रमित मामले मिले। जबकि 12 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। संक्रमण का प्रसार कम होने के कारण दैनिक कोविड परीक्षण में कटौती की गई है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 37337 ही कोविड परीक्षण किए गए। वर्तमान में जम्मू कश्मीर में 527 सक्रिय मामले रह गए हैं।
विज्ञापन

जिला रियासी, राजोरी, उधमपुर, शोपियां, गांदरबल प्रत्येक में पांच तक ही सक्रिय मामले हैं। जिला रामबन, पुंछ, किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम, गांदरबल, बांदीपोरा, अनंतनाग, पुलवामा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। इस बीच प्रदेश में 123 संक्रमित मरीज रिकवर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें