फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulwama Terror Attack: पुलवामा हमले की एक साल पहले रची थी साजिश, ऐसे आतंकियों ने बुना था जाल

Wed, 14 Feb 2024 12:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला लिया जा चुका है। इस हमले को अंजाम देने वाले आदिल, कारी यासिर, सज्जाद भट्ट, उमर फारूक, मुदसिर अहमद खान आदि सभी मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Pulwama terror attack (File) - फोटो : अमर उजाला
14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला लिया जा चुका है। इस हमले को अंजाम देने वाले आदिल, कारी यासिर, सज्जाद भट्ट, उमर फारूक, मुदसिर अहमद खान आदि सभी मारे जा चुके हैं। इसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी अहम भूमिका निभाई। एनआईए ने हमले को अंजाम देने वालों को एक साल तक अपने पास रखने और हमले में शामिल कार में आरडीएक्स लगाने वाले शाकिर बशीर मागरे को पुलवामा से गिरफ्तार कर लिया था। वह हमले को अंजाम देने वाले आदिल अहमद का खास दोस्त था जो पुलवामा के लेथपोरा में फर्नीचर की दुकान चलाता था।
विज्ञापन

2 of 5
Pulwama terror attack (File) - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में एनआईए ने पुलवामा के हाजीबल काकापोरा से मागरे को गिरफ्तार किया था। मागरे ने ही इस हमले को अंजाम देने वालों की मदद की थी। वर्ष 2018 में जैश के पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद उमर फारूक ने शाकिर की मुलाकात आदिल डार से कराई। इसके बाद शाकिर जैश के लिए फुल टाइम काम करने वाला वर्कर बन गया।
विज्ञापन

3 of 5
पुलवामा आतंकी हमला (File) - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ साल तक हमलावरों को अपने घर रखा था

पुलवामा हमले का तानाबाना 2018 में बुन लिया गया था। जिस समय शाकिर की आदिल से मुलाकात हुई उसके बाद आदिल और फारूक दोनों शाकिर के घर रहने लगे। शाकिर ने ही कार में रखे गए विस्फोटक को तैयार किया था। शाकिर की दुकान लेथपोरा पुल के पास ही थी। वहीं से वह सीआरपीएफ काफिले के मूवमेंट पर भी नजर रखता था और जनवरी में मूवमेंट की पूरी डिटेल शाकिर ने आदिल व फारूक को दे दी थी।
 

ये भी पढ़ें- Pulwama Attack: पुलवामा हमले में बलिदान हुए 40 जवान, 12 दिनों में सेना ने नेस्तानाबूत कर दिया आतंकी शिविर

4 of 5
Pulwama Terror Attack (File) - फोटो : अमर उजाला
फरवरी में तैयार कर दी बारूद की कार

फरवरी (साल 2019) के पहले सप्ताह में ही ईको कार में अमोनियम नाइट्रेट, नाइट्रो ग्लिसरीन और आरडीएक्स लगाया गया। कार को पूरी तरह से मॉडीफाई किया गया ताकि किसी को शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलवामा आतंकी हमले के बाद मौके पर तैनात सुरक्षाबल (File)
आतंकी आदिल के डीएनए से हुई जांच

बता दें कि एनआईए की टीम ने आदिल के डीएनए जांच के लिए नमूने लिए थे। इसके बाद एनआईए ने आदिल के पिता के खून के सैंपल लिए। आदिल से डीएनए मैच किया और इससे उसकी पहचान हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें