फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब पर स्टील ब्रिज से आवाजाही बंद होने से परेशानी

विज्ञापन
अखनूर के चिनाब दरिया के स्टील ब्रिज पर रात्रि के दस बजे यातायात बंद।
विज्ञापन
अखनूर। चिनाब दरिया के स्टील ब्रिज पर रात दस बजे के बाद वाहनों की आवाजाही प्रशासन ने बंद कर दी है। इससे लोगों को रात में आने जाने में बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि ब्रिज पर पहले की तरह वाहनों का आना जाना जारी रखा जाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोरोना पर कर्फ्यू के चलते प्रशासन ने स्टील ब्रिज पर रात दस बजे के बाद वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। जो आज तक जारी है। रात दस बजे अखनूर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही के लिए अतिरिक्त तीन किलोमीटर दूर नए ब्रिज से जाना पड़ता है। लोगों ने कई बार प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से बंद हुई आवाजाही खोलने की मांग भी की। इसके बावजूद भी ब्रिज पर आवाजाही शुरू नहीं हुई।
अजय कुमार ने बताया स्टील ब्रिज पर रात्रि दस बजे के बाद कोरोना पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई थी। अब सब सामान्य होने के बावजूद पाबंदी हटाई नहीं गई है। उन्होंने बताया ब्रिज बंद होने पर खासतौर पर व्यापार वर्ग को रात्रि को आवाजाही हेतु बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

रमेश लाल ने बताया कि रात को ब्रिज बंद होने पर दूसरे ब्रिज से होकर तीन किलोमीटर अतिरिक्त आवाजाही करनी पड़ती है। प्रशासन को चाहिए ब्रिज पर आवाजाही शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें