बाड़ी ब्राह्मणा, टूटी पुलिया दे रही है हादसों को न्योता
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी के वार्ड-8 में एक पुलिया सड़क के बीच टूट गई है। इसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। यह पुलिया सड़क के बीच में टूट कर नीचे गिर गई है। म्यूनिसिपल कमेटी के अधीन आने के बावजूद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब अंधेरा हो जाता है तो आमतौर पर गाड़ी चालक हादसे का शिकार हो जाते हैं, लेकिन इस पुलिया की मरम्मत नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके बारे में पार्षद को भी बता दिया गया है। पार्षद ने बताया है कि यह बात कमेटी के सक्षम रख दी गई है। उसके बावजूद कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर जल्द से जल्द कमेटी इस पुलिया की मरम्मत नहीं कराएगी तो हम सड़कों पर आने के लिए उतारू हो जाएंगे। इसकी जिम्मेदार कमेटी बाड़ी ब्राह्मणा होगी।