ज्यौडियां में बैठक करते पुलिस अधिकारी।
ज्यौड़ियां। पिछले दिनों मवेशी तस्करी को लेकर सुर्खियों में रही जोगवां पुलिस चौकी में सोमवार को पुलिस-पब्लिक मीट का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पुलिस तथा पब्लिक के बीच अच्छे ताल्लुकात बनाना रहा। बैठक का आयोजन चौकी प्रभारी कपिल सिंह वजीर की तरफ से किया गया।
बैठक में क्षेत्र के चुने प्रतिनिधि और अन्य सम्मानित नागरिक शामिल हुए। बैठक में प्रतिभागियों ने क्षेत्र के कई मुद्दों को उठाया। प्रतिभागियों को आश्वासन दिया गया कि पुलिस से संबंधित मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और अन्य मुद्दों को उच्च अधिकारियों के साथ उठाया जाएगा। चौकी प्रभारी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य पुलिस जनसंपर्क को मजबूत करना और प्रतिभागियों को सामाजिक बुराइयों के बारे में जागरूक करना है। प्रतिभागियों को कोविड-19 मामलों में वृद्धि के संबंध में चल रहे एहतियाती उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस मौके पर भाजपा अखनूर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा, पंच अशोक कुमार, रवि कुमार, संजीव कुमार, तिलक राज, रतन लाल, रोशन लाल, अनिल कुमार, कृष्ण लाल, पूरन चंद, संजय कुमार, रवि कुमार और अन्य लोग शामिल रहे।