फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ में सोमवार को नेकां कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रधान महेंद्र सिंह चौधरी ने की। इस दौरान सचिव देवीदयाल जोगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहा है। सरकार ने रोजगार के साधन बढ़ाने के बजाय सीमित कर दिए हैं। रोजगार की तलाश में युवाओं की आयु निकलती जा रही है। युवा पीढ़ी मायूसी में जीवन बिता रही है।
विज्ञापन

सचिव देवी दयाल जोगी ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराए। एलजी मनोज सिन्हा के रहते जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। वैष्णो देवी में भगदड़ मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। दोषियों को सजा हो। बैठक में भगवान दास शर्मा, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें