अखिल भारतिय विधार्थी परिषद की ओर से डीसी रामंवन तथा एसएचओ रामवंन के खिलाफ प्रदर्शंन किया गया
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। रामबन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला गर्माया हुआ है। शनिवार को रामबन प्रशासन के खिलाफ सुंदरबनी में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
सुंदरबनी में एबीवीपी के अध्यक्ष मोनू शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुंदरबनी नगर के मुख्य चौक में डीसी रामबन तथा एसएचओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रामबन के एबीवीपी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर तोड़े गए शौचालयों का फिर से निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। लेकिन, प्रशासन ने झूठा आरोप लगाकर लाठीचार्ज कराया गया कि एबीवीपी कार्यकर्ता ऑक्सीजन प्लांट लगाने का विरोध रहे थे।
उन्होंने उपराज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि रामबन प्रशासन ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर जो लाठीचार्ज की है, उसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।