फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीणों का जलशक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शंन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। अपर भजवाल बी के गांव तला रबाडियां में पिछले दो माह से पानी की सप्लाई न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद गांव में पानी की सप्लाई बहाल नहीं हुई। इस समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने विभाग के कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपप्रधान ज्ञान चंद शर्मा के नेतृत्व में तला रबाडियां के ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि मेकेनिकल विभाग की लापरवाही के कारण पिछले दो माह से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। विभाग के कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह होने के कारण सुनवाई नहीं करते। गर्मी का मौसम होने के कारण गांव के आसपास पानी के प्राकृतिक जल स्रोतों में भी पानी खत्म हो चुका है। लोगों को पानी के लिए दूर-दूर के प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।
उन्होंने जलशक्ति विभाग के लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों को प्रदर्शन करता देख विभाग के आला अधिकारियों ने उन्हें समस्या के निवारण का आश्वासन दिया। समस्या सुलझाने की तसल्ली मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया और जलशक्ति विभाग के एईई और मेकेनिकल विंग के अधिकारियों को साथ लेकर मौके पर जाकर कर्मचारियों को जल्द से जल्द समस्या का हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें