फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुली टूटने से सड़क पर पानी आने का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव कोटली शाहदौला क्षेत्र में नहर में कूड़ा-करकट फंसने के चलते पुली टूटने से सड़क पर पानी आने पर सिंचाई विभाग के खिलाफ किसानों व ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि नहर की सफाई नहीं होने की वजह से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। नहरों की सफाई उचित तरीके से नहीं करवाई जाती है। किसान जोगिन्द्र सिंह, रतन लाल, कुलवंत सिंह का कहना है कि नहर का पानी ओवरफ्लो होकर इधर-उधर बहने पर व्यर्थ होता है, जिसके लिए सिंचाई विभाग जिम्मेवार है। यही नहीं, सड़क पर पानी बहने से सड़क टूटने के साथ लोगों को आनेजाने में दिक्कतों का सामना किरना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेता चौधरी मोहन सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग को चाहिए था कि पुली टूटने के पहले ही इसे रिपेयर किया जाता। विभाग के पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को हल करने में विफल हैं। उन्होंने जल्द पुली का निर्माण करवाने की मांग की। सिंचाई विभाग के एईई सिरसा खजूरिया का कहना है कि नहर का पानी बंद करवाया गया है। बुधवार को उक्त स्थान से नहर को साफ करवाने के साथ किनारे से पुली टूटी होने पर ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें