फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। म्यूनिसिपल कमेटी में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी कार्यालय परिसर में धरना दिया। प्रधान पिंका संधू के नेतृत्व में सभी कर्मचारी वीरवार सुबह एकत्र हुए, जहां पर उन्होंने धरना देते हुए नारेेबाजी की। इस मौके पर कहा गया कि बुधवार को उन्होंने धरना देते हुए अपनी मांगों को कमेटी के चेयरमैन ईओं तथा अन्य अधिकारियों के समक्ष रखा था। वीरवार सुबह उन्होंने नगर की सफाई करने के बाद धरना दिया। शनिवार तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह कामछोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों ने बुधवार से शाम की सफाई बंद कर दी है। वहीं, उनकी चेतावनी के बाद आने वाले दिनों में सफाई व्यवस्था चरमराने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें