रियासी। गंदा नाला तलवाड़ा में अवैध खनन करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और टिप्पर को जब्त किया है। इस के साथ ही इनके चालकों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जियोलॉजी और माइनिंग विभाग की तरफ से लगाई गई रोक के बावजूद क्षेत्र में चोरी छिपे खनन जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम एसएचओ विजय ठाकुर के नेतृत्व में दबिश देकर गंदा नाले क्षेत्र से एक जेसीबी (जेके20ए-3475) और टिप्पर (जेके20ए-1301) जब्त किया।
वहीं, इनके चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान जेसीबी चालक पुरुषोत्तम सिंह निवासी सिरला और टिप्पर चालक सुनील कुुमार निवासी पनासा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।