फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मांगें पूरी करो वरना उग्र आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लंबित मांगों के समर्थन में अभी तक कोई पहल नहीं होने पर जशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार को मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जल्द कदम नहीं उठाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान कार्यालय के बाहर मौजूद रहे।
विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह और राजेंद्र प्रताप ने कहा कि एक माह से ज्यादा समय मांगें उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक स्थिति जस के तस है। आजतक कोई भी अधिकारी बात करने नहीं आया है। कर्मचारियों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में समय पूरा करने वाले कर्मियों को नियमित करना, यूटी की तर्ज पर मानदेय देना, कम से कम पांच सौ रुपये दिहाड़ी तय करना और 72 माह का बकाया वेतन जारी करना है। अस्थायी कर्मचारी कम वेतन और सुविधाओं के परिवारों का गुजारा करने के लिए मजबूर हैं। कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें