जम्मू। वर्ष 2018 से गैरहाजिर चल रहीं एमएएम कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्वेता गंडोत्रा को बर्खास्त कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रोहित कंसल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 20 जुलाई, 2018 से उन्हें बर्खास्त किया गया है। श्वेता गंडोत्रा चार जुलाई, 2015 को बिना अनुमति के विदेश गईं। विभाग ने 12 अक्तूबर, 2017 को मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया। जम्मू-कश्मीर सिविल सर्विस लीव नियम के तहत उनकी गैरहाजिरी को चार जुलाई, 2015 से 25 अप्रैल, 2016 तक असाधारण लीव करार दिया। कॉलेज के प्रिंसिपल ने आठ दिसंबर 2020 को पत्र के माध्यम से विभाग को सूचित किया कि श्वेता ने विभाग की अनुमति के बिना 20 जुलाई 2018 को फिर विदेश चली गईं।