फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को विवेकानंद चौक पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोनिया गांधी से दुर्व्यवहार के लिए स्मृति ईरानी माफी मांगें।
विज्ञापन

पार्षद रितु चौधरी ने स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच हुई घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि स्मृति ईरानी दुर्व्यवहार करने के बजाय संसदीय और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी राय व्यक्त कर सकती हैं। सोनिया गांधी सम्मानित व्यक्ति हैं। इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अतुल शर्मा, रवि, अनिल कुमार, रमा कुमारी, गीता देवी, सपना मेहरा, मधु, राजकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें