फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनवाई नहीं होने पर कर्मियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पीएम पैकेज के तहत कश्मीर में तैनात कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। शुक्रवार को लगातार 44वें दिन प्रदर्शन कर स्थानांतरण की गुहार लगाई है। इसके साथ ही सरकार पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राहत एवं पुनर्वास कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घाटी में उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। इसके साथ ही धमकियां मिल रही हैं। राहुल भट की हत्या के बाद घाटी में नौकरी करना मुश्किल हो गया है। इसलिए कर्मचारियों का जल्द जम्मू संभाग में स्थानांतरण करना चाहिए। घाटी में वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें