फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम करने पर 15 आप कार्यकर्ता हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में प्रेस क्लब के बाहर मुख्य मार्ग को जाम करने पर पुलिस ने 15 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। वहीं, कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर फैसले को वापस लेने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीप सिंह ने कहा कि योजना से युवाओं का भविष्य बर्बाद होगा। भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों को लोगों पर थोप रही है। पहले भी लोगों से रोजगार छीना गया है। अब भर्ती के माध्यम से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। योजना का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। फैसला वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर आप के जिला अध्यक्ष जयेश ने कहा कि पार्टी युवाओं के साथ है। भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें