जम्मू। बरसात में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही शहर में नाले-नालियों की तत्काल सफाई की जाए। यह निर्देश डीसी अवनी लवासा ने बरसात के मद्देनजर किए गए प्रबंधों की समीक्षा करते हुए दिए। इसके साथ ही अधिकारियों को बाढ़ प्रबंधन योजनाओं पर काम करने के लिए चौबीसों घंटे सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने उन नालों और नालियों की पहचान के लिए करने के लिए जहां बाढ़ आती है और जो शहर में नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही उनकी तत्काल साफ-सफाई करने के भी निर्देश दिए। संबंधित विभागों को तंबुओं, नावों, रेत के थैलों, लाइफ जैकेट और अन्य बचाव उपकरणों के साथ मैन पावर मशीनरी को तैयार रखें और संवेदनशील स्थानों पर डिवाटरिंग पंप उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। निगम और आरएंडबी के अधिकारियों को बारिश के दौरान जलभराव से बचने के लिए पहले से ही गहरी नालियों की गाद निकालने का काम पूरा करने के लिए कहा गया। भारी बारिश के दौरान होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए भी जरूरी इंतजाम करने केे कहा। सीएमओ को जिले में विशेष रूप से जल जनित रोगों से संबंधित पर्याप्त दवा स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पीडीडी को बिजली आपूर्ति में व्यवधान को रोकने के लिए उपाय करने और वैकल्पिक बिजली लाइनें तैयार रखने के लिए कहा गया।