फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार युवा विरोधी नीतियों पर कर रही काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अग्निपथ योजना और ईडी की ओर से राहुल गांधी को बार-बार बुलाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया है। वहीं, प्रदर्शनी मैदान के बाहर मुख्य मार्ग को बाधित करने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकते समय पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई है, जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी मैदानी के बाहर सोमवार को प्रदर्शन के दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय चिब ने कहा कि भाजपा सरकार युवा विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। आठ साल के कुशासन के दौरान युवा सबसे ज्यादा पीड़ित हुए हैं। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद युवाओं के लिए करोड़ों रोजगार पैदा करने का वादा किया था, लेकिन इसके विपरीत बेरोजगारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब अग्निपथ योजना ने युवाओं की भविष्य की संभावनाओं को खत्म कर दिया है।
राष्ट्र की सेवा के लिए जीवन के चार कीमती वर्ष समर्पित करने के बाद युवाओं को बाहर कर दिया जाएगा। सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करे। युवाओं के मुद्दों को लगातार उठाने पर राहुल गांधी को अनावश्यक तंग किया जा रहा है। प्रदर्शन में रिकी डलोत्रा, जहाजेब, साहिल सिंह, मदुस्सर चौधरी और दिव्यांश जम्वाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें