फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी से तबादले करें, नहीं तो देंगे सामूहिक त्यागपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर में हालात सुरक्षा दृष्टिकोण से अच्छे नहीं हैं। कश्मीरी पंडितों और अल्पसंख्यक कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे माहौल में सेवाएं देना मुमकिन नहीं है। इसलिए सरकार जल्द तबादला करे नहीं तो सामूहिक त्यागपत्र देने के लिए मजबूर हो जाएंगे। यह चेतावनी कश्मीर घाटी में तैनात जम्मू संभाग के कर्मचारियों ने आंबेडकर चौक में प्रदर्शन के दौरान दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जम्मू बेस्ड रिजर्व्ड कैटेगरी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। वहीं, सरकार से तबादला नीति बनाने और गृह जिलों में स्थानांतरित करने की मांग उठाई है। अनंतनाग जिले में तैनात रमेश चंद्र ने बताया कि 15 साल से अधिक समय से कश्मीर के विभिन्न जिलों में सेवाएं दी हैं। लेकिन अब वहां पर सुरक्षा का अभाव है। कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल भट, रजनी बाला और विजय कुमार आदि लोगों की हत्या इसका सुबूत है। आक्रोशित कर्मचारियों ने टारगेट किलिंग के शिकार हुए लोगों के परिवारों को दो-दो करोड़ रुपये की राहत राशि देने और तबादला नीति बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें