जम्मू। सेवाएं बहाल नहीं करने पर एनएचएम कर्मियों में सरकार के खिलाफ आक्रोश बरकरार है। बुधवार एनएचएम कर्मियों ने डोगरा चौक पर प्रदेश प्रशासन और सरकार का पिंडदान कर रोष जताया। वहीं, धरना-प्रदर्शन कर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
सेवाएं समाप्त करने के विरोध में एनएचएम कर्मचारी कई दिन से धरना-प्रदर्शन कर आवाज उठा रहे हैं। बुधवार को उन्होंने पिंडदान कर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज करवाया है। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। कोविड के दौरान कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की है। लेकिन कोरोना महामारी समाप्त होते ही उन्हें बाहर कर दिया गया है। इससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। इसलिए सभी एनएचएम कर्मियों की सेवाओं को बहाल किया जाए।