फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा कर्मियों से 12 को जम्मू चलो का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पांच साल से डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रोमोशन कमेटी) का इंतजार कर रहे क्षुब्ध चिकित्सा कर्मचारी 12 मई को स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए संभाग के दस जिलों के चिकित्सा कर्मचारियों को जम्मू चलो का आह्वान किया गया है। इस दिन आंदोलन की अगली रणनीति भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान सुशील सूदन ने कहा कि सरकार के आश्वासन के बावजूद चिकित्सा कर्मचारियों को डीपीसी का लाभ नहीं दिया गया है। डीपीसी नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में चिकित्सा कर्मचारी बिना पदोन्नति सेवानिवृत्त हो गए हैं। इससे उन्हें वित्तीय लाभ नहीं मिल पाया है। कई कर्मचारियों का निधन हो चुका है। सरकार वेतन हेड 2211 के एफएमपीएचडब्ल्यू के वेतन मामले को हल करने में भी विफल रही है। कई कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण एफएमपीएचडब्ल्यू कर्मियों को भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। पांच माह से इन कर्मियों को वेतन जारी नहीं किया गया है।
यूटी फार्मेसी काउंसिल के तहत सभी फार्मासिस्टों को पंजीकृत किया जाए। जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद बड़ी संख्या में फार्मासिस्टों का पंजीकरण नहीं हुआ है। यूटी के कर्मचारियों के लिए अन्य राज्यों की तर्ज पर वद्धा पेंशन योजना को दोबारा बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सा कर्मचारियों को बड़े आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। अगर चिकित्सा कर्मचारी कामछोड़ हड़ताल पर जाते हैं तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें