जम्मू। एनएचएम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को डोगरा चौक पर प्रदर्शन कर सेवा बहाली की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में अपनी जान को जोखिम में डाल कर सेवाएं दी हैं। इसलिए उनकी अनदेखी न की जाए।
इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज के तहत लगाए गए इन अनुबंध कर्मियों की गत मार्च के अंत में सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। कर्मियों ने कहा कि कोविड के दौरान उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर मानवता की सेवा के लिए अपना योगदान दिया। लेकिन अब उनकी अनदेखी की जा रही है। सेवाएं समाप्त करने से सैकड़ों परिवार आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं। देश के कई राज्यों में कोविड संक्रमण का दोबारा प्रसार हो रहा है। ऐसे में जम्मू कश्मीर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उनकी सेवाओं को बहाल किया जाए।