फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव से पहले बहाल किया जाए राज्य का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का दर्जा बहाल किया जाए। यह मांग बुधवार को ऑल जम्मू-कश्मीर पार्टीज ने तवी पुल स्थित महाराजा हरि सिंह प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर उठाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रदेश के तमाम राजनीतिक दलों सहित सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर राज्य के दर्जे के लिउ भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने से पहले चुनाव करवाने की तैयारी की जा रही है, जो जनता को मंजूर नहीं है। सरकार मनमर्जी से काम कर रही है, जिसका दंश आवाम को झेलना पड़ता है। अभी तक राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए कोई पहल नहीं की है। आए दिन प्रदेश की आवाम पर सरकार अत्याचार कर रही है। एक तरफ महंगाई बढ़ रही है तो दूसरी ओर बेरोजगार युवा और अस्थायी कर्मी तंग आ चुके हैं। बिजली के बिल दोगुने हो गए हैं। हर कानून को जनता पर जबरन थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द प्रदेश को राज्य का दर्जा नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को उग्र किया जाएगा। इस मौके पर सोमराज, रामपाल, सतपाल शिवगोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें