फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है। बेरोजगारी के मामले में जम्मू-कश्मीर सबसे ऊपर है। सरकार की गलत नीतियों से युवा हताश हैं। अस्थायी कर्मचारी सड़कों पर हैं। यह आरोप महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेटी अधिकार रैली के दौरान लगाए।
विज्ञापन

विश्व महिला दिवस पर मंगलवार दोपहर के समय इंदिरा चौक जम्मू से महिला कांग्रेस की ओर से बेटी अधिकार रैली का आयोजन किया। राजभवन की ओर कूच करते समय पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों, महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इससे पूर्व जम्मू कश्मीर के छह दिवसीय दौरे पर पहुंची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और एआईसीसी प्रवक्ता अलका लांबा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की श्रद्धांजलि अर्पित की। राजभवन की ओर कूच करते हुए प्रदर्शनकारियों ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारे लगाए। पाटिल ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के वादे को पूरा करने में विफल रही है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण करने में विफल रही है।
विज्ञापन

बेरोजगारी के मामले में जम्मू कश्मीर सबसे ऊपर है। कांग्रेस के कार्यकाल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की गारंटी दी गई। जम्मू कश्मीर के लोगों ने राज्य और अधिकारों के रूप में अपना दर्जा खो दिया है और लोकतंत्र से वंचित हो गए हैं। प्रवक्ता लांबा ने कहा कि भाजपा ने सत्ता पाने के लिए सभी हथकंडे अपनाए हैं। जम्मू कश्मीर में जल्द चुनाव करवाए जाएं। प्रदर्शन में महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष इंदु पवार, प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर, कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला, पूर्व मंत्री योगेश साहनी, मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा आदि शामिल हुए। इसके बाद पाटिल ने गुज्जर देश चेरिटेबल ट्रस्ट नरवाल में हुए कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद शाम को पाटिल और लांबा माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा चली गईं।
आज कार्यकर्ताओं से होंगी रूबरू
बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे पाटिल शक्तिनगर में जम्मू वेस्ट के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी। शाम को 7.30 से 9.30 बजे तक नानक नगर में ब्लॉक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। वह आगामी ठाठरी, श्रीनगर आदि का दौरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें