जम्मू। पानी की आपूर्ति नहीं होने से परेशान लोगों के सब्र का बांध रविवार को टूट गया। उन्होंने कांग्रेस के जिला महासचिव एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुरमीत सिंह के नेतृत्व में विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर आवाज को बुलंद किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लाइन का मेन वाल्व काफर समय से खराब है। कई दिनों से परेड ग्राउंड से मस्त गढ़ मोहल्ले व पीर मिट्ठा, जैन बाजार, लखदाता बाजार, तालाब खटिका, मोहल्ला मल्होत्रा, पीरखो आदि क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी हुई हैं। एक महीने में करीब चार से पांच बार मुख्य वाल्व में खराबी आ चुकी हैं। इस समस्या को जल्द दूर किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में हरविंद्र सिंह, मनोहर जोशी, सीमा देवी, जोगेंद्र कौर बत्रा, मनु, अमन, अनिल, कस्तूरी, दर्शन, राज कुमार, तरसेम, नरेश कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार आदि शामिल रहे।