जम्मू। जगती टेनमेंट कमेटी शान कश्मीर फ्रंट जेएंडके का मांगों के समर्थन में मंगलवार को प्रदर्शन 389वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर अध्यक्ष शादी लाल पंडिता ने मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि पंडितों को मिलने वाली सहायता राशि 13 हजार से बढ़ा कर 25 हजार रुपये प्रति परिवार की जाए। साथ ही दवा और पढ़ाई का खर्चा देने और बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करने की मांग उठाई है। पढ़ाई करने के बाद भी युवा काम की तलाश में भटक रहे हैं। पंडितों के लिए दो हजार पद स्वीकृत किए जाएं। साथ ही कश्मीर घाटी में संपत्ति की रक्षा पर कार्रवाई तेज की जाए। इस मौके पर राकेश अंबरदार, इंद्र, शुबन, राकेश टिक्कू, राज कुमार, एसएल भट्ट, सरदार चरणजीत सिंह, विजय बख्शी, सुरेंद्र जुटशी, एआर धर, राजेंद्र कौल आदि मौजूद रहे।