फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: मंगलवार तक समस्या नहीं सुलझी तो करेंगे उग्र प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती गांवों के किसानों का धरना चौथे दिन भी रहा जारी, किसी ने नहीं ली सुध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के पलांवाला क्षेत्र के पांच गावों के किसानों का धरना चार दिनों से लगातार जारी है, लेकिन अब तक किसी भी प्रशानिक अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली है। इससे किसानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गुस्साए किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार तक प्रशासन ने समस्या को सुलझाने के लिए कोई फैसला नहीं लिया, तो यह धरना उग्र होगा, और पांचों गावों के किसान सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

बता दें की सीमावर्ती गांव पलांवाला, छन्नी दिवानू, भगवान चक्क, पंजतूत तथा पलातन के किसान सेना अधिकृत भूमि को वापस करने या भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर पलांवाला के टीसीपी चौक पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हैं। रविवार को भी जब किसानों की सुध लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो किसानों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए नारेबाजी भी की। धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि उनका प्रदर्शन तीन दिनों से शांति से चल रहा था, लेकिन प्रशासन उन्हें हल्के में ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें