बिलावर। जम्मू और कश्मीर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को घोषित किए गए चक्का जाम का बिलावर ट्रांसपोर्ट यूनियन समर्थन करेगा। बिलावर ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य रविंद्र सिंह ने बताया कि बिलावर में शुक्रवार को कोई भी यात्री वाहन या वाणिज्य वाहन सड़क पर नहीं दौड़ेगा।
उन्होंने कहा कि बिलावर के सभी ट्रांसपोर्ट ऑल जम्मू और कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का समर्थन करते हैं। जम्मू और कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन का निधन सभी ट्रांसपोर्टरों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। एसोसिएशन के अध्यक्ष का दिल्ली में शव मिलना सभी ट्रांसपोर्टरों के लिए एक बड़ा आघात है। उन्होंने मांग की है कि सरकार विशेष जांच दल का गठन करे, और जब तक दोषियों को पकड़ा न जाए, तब तक बिलावर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का समर्थन करेगी।