फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस स्मार्ट स्टोर का विरोध: जम्मू में कारोबारियों के बाद चैंबर ने मोर्चा खोला, 22 सितंबर को बंद का एलान

Sun, 19 Sep 2021 11:08 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री समेत बाजार संगठनों ने 22 सितंबर को जम्मू बंद की घोषणा करते हुए काली पट्टियां बांधकर प्रदर्शनी मैदान में नारेबाजी की। चेताया कि एक दिवसीय बंद को बेमियादी भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
वेयर हाउस जम्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में रिलायंस स्मार्ट स्टोर खोलने के प्रस्ताव के खिलाफ लामबंद कारोबारियों ने 22 सितंबर को जम्मू बंद का एलान कर दिया है। प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस के कारोबारियों की ओर से रिलायंस स्टोर खोलने का विरोध किया गया। इसके बाद शनिवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री समेत बाजार संगठनों ने 22 सितंबर को जम्मू बंद की घोषणा करते हुए काली पट्टियां बांधकर प्रदर्शनी मैदान में नारेबाजी की। चेताया कि एक दिवसीय बंद को बेमियादी भी किया जा सकता है।

विज्ञापन


चैंबर के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि सरकार के फैसले वातानुकूलित कमरों में बैठकर लिए जा रहे हैं और लोगाें पर थोपे जा रहे हैं। नई आबकारी नीति से जम्मू संभाग के शराब कारोबारियों को बेरोजगार कर दिया गया। बार, बैंक्वेट हॉल संचालकों, रेत-बजरी का काम करने वालों का धंधा चौपट कर दिया गया है। खनन से जुड़े 60 फीसदी कारोबार पर जम्मू-कश्मीर के बाहर से आए लोगों का कब्जा हो गया है। अब रिलायंस कंपनी के रिटेल स्टोर खोलने का प्रस्ताव लाकर छोटे दुकानदाराें की रोजी रोटी छीनने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः फिर बहा कश्मीरी पंडित का खून: 90 के दशक में भी नहीं टूटा था परिवार का हौसला, अब आतंकियों ने दिए जख्म
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि दरबार मूव प्रथा खत्म होने से जम्मू के कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है। बंद के समर्थन में ट्रेडर्स फेडरेशन, बार एसोसिएशन, राजनीतिक पार्टियों में कांग्रेस, इकजुट जम्मू संगठन, जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट, उधमपुर के कारोबारियों समेत कई अन्य संगठन आगे आए हैं।    
विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः तड़पते परिजन: किसी ने खोया बेटा तो किसी ने पति, इस साल आतंकी हमलों में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर ये लाल

सांसदों के दौरे सिर्फ कश्मीर तक सीमित

चैंबर ने आरोप लगाया कि आउटरीच कार्यक्रमों में 300 से अधिक सांसदों के अधिकांश दौरे कश्मीर तक सीमित हैं। जो जम्मू पहुंच रहे हैं वे एक विशेष पार्टी के नेताओं से मिलना पसंद कर रहे हैं। ऐसा लगता है सरकार पूरी तरह से जम्मू के लोगों के हितों के खिलाफ काम कर रही है। वाणिज्यिक वाहनों पर यात्री कर भारत के किसी भी केंद्र शासित प्रदेश में लागू नहीं है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में इसे प्रभावी बनाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें