फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 2601 किमी नेशनल हाइवे के निर्माण को मिली मंजूरी

Thu, 27 Jul 2017 09:22 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
राजमार्गों के निर्माण को मंजूरी - फोटो : file photo
विज्ञापन
केंद्रीय कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर की बन रही महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। श्रीनगर-लेह राजमार्ग के उन्नयन की प्रगति के बारे में पूछे जाने पर रियासत के मुख्य सचिव बीबी व्यास ने बताया कि काम को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन


राज्य सरकार विभिन्न एजेंसियों से अनुमोदन, एनसीएस का इंतजार कर रही है। इसके बाद काम निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार ने जम्मू और कश्मीर में 2601 किलोमीटर राजमार्गों को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधान सचिव गृह आरके गोयल, आयुक्त सचिव सड़क एवं भवन संजीव कुमार वर्मा, मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान और उपायुक्त गांदरबल मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें