फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी प्रभावित रहा रेल यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पंजाब में किसानों के प्रदर्शन के कारण ट्रेन परिचालन पांचवें दिन भी प्रभावित रहा। जम्मू आने वाली छह ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि जम्मू और कटड़ा आने वाली पांच ट्रेनों को आधी दूरी से ही निरस्त कर दिया गया। लगातार पांच दिनों से ट्रेन यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग सड़क मार्ग से सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा छाया रहा। रेलवे ने कुछ एक ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया। जम्मू रेलवे स्टेशन सीआरएस शाम पाल ने बताया कि जम्मू आने वाली छह ट्रेनें रद्द की गईं। इसमें वंदे भारत, राजधानी सहित अन्य ट्रेनें शामिल थीं। इसके साथ जम्मू आने वाली पांच ट्रेनों को आधी दूरी से वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें