फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 के बजाय 12 घंटे ही चल रहीं मोटरें, कई इलाकों में एक दिन बाद आ रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में बिजली कटौती के कारण पानी की किल्लत भी गहराई हुई है। बिजली के बार-बार बंद होने से पानी स्टोरेज टैंकों की मोटरें सुचारु रूप नहीं चल पा रहीं। इस कारण शहर में पानी के लिए हाहाकार मची हुई है। शहर को 54 मिलियन गैलन पानी प्रतिदिन मुहैया करवाने के लिए 22 घंटे मोटरें चलती हैं, लेकिन बिजली कटौती के कारण दस से 12 घंटे ही मोटरें चल रही हैं।
विज्ञापन

इस कारण पानी कम लिफ्ट हो पा रहा है। जो पानी लिफ्ट हो रहा है, इससे लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो रही है। 24 मिलियन गैलन पानी प्रतिदिन मिल पा रहा है। अब रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आ रही है। नानक नगर, त्रिकुटा नगर, सुंजवां, बठिंडी, नरवाल, मट्ठी में एक दिन बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोगों को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
इसी तरह पुराने शहर, बस स्टैंड, गुज्जर नगर इलाकों में 20 मिनट तक ही नलों में पानी मिल पाया।
-----
लोग बोले, रोजमर्रा के काम प्रभावित
मोती बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदन गुप्ता, दुकानदार राकेश और हिमेश, अशोक कुमार, साहिल आदि ने बताया कि नलों में कम समय के लिए पानी आ रहा है। इससे रोजगर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। पुराने शहर में पहले एक दिन छोड़कर पानी आ रहा था। अब 15 मिनट ही आपूर्ति हो पा रही है। इस कारण समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

----
बिजली कटौती के कारण पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे समस्या बन गई है। पर्याप्त बिजली आपूर्ति होते ही लोगों को जरूरत के अनुसार पानी मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- विजय कुमार, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें