फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 118 नए कोरोना संक्रमित, कोविड मामलों में उतार चढ़ाव जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण के नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। एक हफ्ता पहले नए मामले न्यूनतम स्तर पर 64 तक पहुंच गए थे, लेकिन पिछले छह दिन से लगातार सौ से अधिक संक्रमित मामले आ रहे हैं। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना एसओपी का पालन न करने पर नए संक्रमित मामलों को लेकर आगामी समय में आंकड़ा बढ़ सकता है। शनिवार को 118 नए संक्रमित मामले मिले। पिछले चौबीस घंटे में कोविड से कोई मौत नहीं हुई है। अब तक प्रदेश में 35 लोगों के ब्लैक फंगस से पीड़ित होने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले पंद्रह दिन में प्रदेश में सर्वाधिक राजधानी श्रीनगर में 610 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इसके अलावा बारामूला में 178, जम्मू में 170, डोडा में 169 और रियासी में 90 संक्रमित मामले मिले हैं। इन सभी जिलों में अधिक मामले आ रहे हैं। कुछ दिन पहले जिला कठुआ कोविड मुक्त होने के कगार पर था, लेकिन यहां भी वर्तमान में पांच सक्रिय मामले हो गए हैं। जुलाई के बाद अगस्त और सितंबर माह को कोविड की तीसरी लहर के लिए अहम माना जा रहा है। जिला रियासी में मिल रहे संक्रमित मामलों में अधिकांश वैष्णो देवी में आने वाले तीर्थ यात्री हैं। हालांकि, ऐसे यात्रियों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती है और उन्हें प्रोटोकाल के तहत वापस भेज दिया जाता है। शनिवार को जिला सांबा, कठुआ, शोपियां में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। जबकि जिला रियासी, रामबन, पुंछ, किश्तवाड़, राजोरी, उधमपुर, कुलगाम, बांदीपोरा, अनंतनाग, कुपवाड़ा, बड़गाम प्रत्येक में 10 से कम संक्रमित मामले मिले हैं।
45 आयु वर्ग में 99.46 फीसदी लोगों को टीकाकरण
जम्मू कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित आबादी में 99.46 लोगों को टीकाकरण लगा दिया गया है। इस वर्ग में प्रदेश के 13 जिलों में सौ फीसदी टीकाकरण करने का दावा किया गया है। 18 से अधिक सिटीजन वर्ग में अब तक 5511504 लोगों को टीकाकरण किया गया है। हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और सिटीजन वर्ग में अब तक 6203135 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें