फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके से आए 12 यात्रियों की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू जिले में यूके से आए 12 यात्रियों की तलाश जारी है। जिले में 57 यात्रियों की सूची सौंपी गई थी, जिनमें 12 की तलाश नहीं हो पाई है। इसके अलावा छह अन्य यात्री कहीं बाहर चले गए हैं। प्रदेश में कोविड-19 वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग को अपने स्तर पर यात्रियों की तलाश में लगाया गया है। जम्मू में संदिग्ध मिले दो पीड़ितों का गांधीनगर के नए जच्चा-बच्चा कोविड अस्पताल में उपचार जारी है। यहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। दोनों के सैंपल दिल्ली स्थित लेब में भेजे गए हैं, जिसकी 3-4 दिन में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इसी बीच प्रदेश में बीते 24 घंटे में 217 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जबकि एक संक्रमित मरीज ही मौत हुई है। पिछले 10 माह में पहली बार एक दिन में कोविड से एक ही मौत हुई है।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू में डिग्यिाना निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की कोविड संक्रमण से पीड़ित होने के कारण मौत हो गई। इस जिले में अब तक 355 लोगों की मौत हो चुकी है और प्रदेश में यह आंकड़ा दूसरे नंबर पर है। प्रदेश में बुधवार को मिले संक्रमित मामलों में जम्मू संभाग से 116 मामले हैं। जिला जम्मू में सर्वाधिक 77 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इसके अलावा उधमपुर में 3, राजोरी में 3, डोडा में 5, कठुआ में 4, सांबा में 19, पुंछ में 2, रामबन में 2, रियासी में 1 और श्रीनगर में 48 नए संक्रमित मामले मिले हैं। श्रीनगर में अब तक सर्वाधिक 449 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। अब तक प्रदेश में 1880 लोगों की मौत हुई है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1185 मौतें हुई हैं। प्रदेश में अब तक 120744 लोग कोविड संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 3034 मामले सक्रिय हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 270 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं, जिसमें जम्मू संभाग के 128 मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें