आरएस पुरा। सीमा सुरक्षा बल की 36वीं वाहिनी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर एक दिवसीय निशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया। वाहिनी के कमांडेंट अजय सूर्यवंशी ने शिविर का उद्घाटन किया। सीमा सुरक्षा बल के डॉक्टर अशोक भगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. प्रियंका भारती तथा डॉ. अनुराधा भारती ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस तथा सर्दी से बचने के लिए जागरूक भी किया। कमांडेंट अजय सूर्यवंशी ने कहा कि सीमावर्ती ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए निशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर कंपनी कमांडर अतुल, इंस्पेक्टर सूरज शर्मा सहित कई अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।