सांबा। जिले में मंगलवार को कोरोना के 112 नए मामले सामने आए हैं। इनमें अधिकतर संक्रमित कारखानों से मिले हैं। सिडको के बर्जर पेंट बनाने वाले कारखाने से अधिक 32 मामले सामने आए हैं। छह संक्रमित अन्य कारखानों से सामने आए हैं। एम्स विजयपुर से तीन, रामगढ, सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा से भी संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच तेज कर दी है। अब कारखानों के सभी श्रमिकों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
स्वास्थ्य केन्द्र सनूरा, राजपुरा की डॉ. रितिका गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के आसपास क्षेत्रों में बीते दो दिन में 250 कोरोना टेस्ट किए गए हैं, जिनमें एक ही संक्रमित पाया गया है, जिससे स्थानीय प्रशासन को काफी राहत मिली है।