रियासी। जिले के चसाना में मंगलवार सुबह एक कार के खाई में गिरने से हायर सेकेंडरी स्कूल चना के प्रिंसिपल मुख्तियार अहमद वानी की मौत हो गई।
वह अपनी कार (जेके02बीवी-2277) से सुंगड़ी ती तरफ जा रहे थे। इस दौरान एक मोड़ पर कार अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया, लेकिन तब तक प्रिंसिपल की मौत हो चुकी थी।
वहीं, रियासी-ज्योतिपुरम मार्ग पर गीतानगर क्षेत्र में कार (जेके20ए-2899) बाइक (जेके20-6186) में टकर होने से बाइक सवार घायल हो गया। उसकी पहचान योगराज निवासी कंथान के रूप में हुई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल जाया गया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नोट खबर फोटो नंबर चार सहित।