फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का इल्जाम लगाने वाले प्रिंसिपल की करतूत

Fri, 30 Oct 2015 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जानीपुर रहने वाली एक महिला ने एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर चौथी कक्षा में पढ़ रहे उसके बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक प्रिंसिपल ने 27 अक्तूबर को चोरी हुए मोबाइल का इल्जाम उसके बेटे पर लगाया। फिर ट्यूशन से उठाकर पहले सुनसान जगह ले गया और वहां से थाने ले जाकर पिटाई की।

बच्चे का सरवाल अस्पताल में मेडिकल किया गया है। वहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया।महिला के मुताबिक इस बात का पता तब चला जब उनका बेटा घर आकर गेट के बाहर अचेत पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे होश में लाने के बाद मां ने सारी बात सुनी तो स्कूल जाकर प्रिंसिपल से पूछा। उसने मोबाइल सीसीटीवी से किसी अन्य छात्र से मिलने की बात कही।

बच्चे की पिटाई पर गलती स्वीकारने की बजाय महिला को जो करना है करे, धमकी दे दी। बच्चे का पिता ठाकराकोट का सरपंच है। महिला ने इंसाफ की गुहार लगाई है। देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें