फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Jammu Visit: जम्मू पहुंचे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, एयरपोर्ट पर उपराज्यपाल ने किया स्वागत

Thu, 09 Jun 2022 02:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज जम्मू पहुंचे हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। वह आज शाम आईआईएम जम्मू के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
President Jammu Visit - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हैं। केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। यहां से वे राजभवन जाएंगे। राष्ट्रपति आज शाम कन्वेंशन सेंटर जम्मू में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। शुक्रवार को दिन वे वैष्णो देवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे।

विज्ञापन


राजभवन में उपराज्यपाल से जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात, विकास परियोजनाओं आदि अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। राष्ट्रपति के जम्मू कश्मीर आगमन की तैयारियों के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अगले दिन शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी देकर लौट जाएंगे। 

विज्ञापन

President Jammu Visit - फोटो : सोशल मीडिया
आईआईएम जम्मू के दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपित वापस राजभवन पहुंचकर रात को रुकेंगे राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह हवाई मार्ग से श्री माता वैष्णो देवी के लिए रवाना होंगे और मां के दर्शनों के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें