फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम: 12वीं में खराब नतीजे देने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी, जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा निदेशालयों ने मांगा ब्योरा

Thu, 10 Feb 2022 11:36 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर

सार

कश्मीर स्कूल शिक्षा निदेशक की ओर से सर्कुलर जारी कर मुख्य शिक्षा अधिकारियों से खराब रिजल्ट से संबंधित ब्योरा मांगा गया है। इसमें नियमों के तहत संबंधित प्रधानाचार्य व शिक्षण स्टाफ पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Teacher - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के विंटर जोन स्कूलों में 12वीं बोर्ड परीक्षा के खराब नतीजों वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के स्कूल शिक्षा निदेशकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों से नतीजों की रिपोर्ट मांगी है। संबंधित विषयों में 20 फीसदी से कम नतीजे आने पर शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी जाएगी।  

विज्ञापन


हाल ही में जम्मू संभाग के विंटर जोन और कश्मीर संभाग में नतीजों की घोषणा की गई है। बीते वर्ष की तरह ही इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। कश्मीर स्कूल शिक्षा निदेशक की ओर से सर्कुलर जारी कर मुख्य शिक्षा अधिकारियों से खराब रिजल्ट से संबंधित ब्योरा मांगा गया है।

इसमें नियमों के तहत संबंधित प्रधानाचार्य व शिक्षण स्टाफ पर कार्रवाई होगी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि कुछ स्कूलों के नतीजे बेहद खराब रहे हैं। अधिकारी के मुताबिक संबंधित विषयों में 20 प्रतिशत से कम परिणाम पर शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोक दी जाएगी। वहीं, जम्मू संभाग में भी पिछले दो वर्षों के नतीजों का आकलन किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 

जम्मू संभाग में 72 व कश्मीर में  75 फीसदी रहा परिणाम

जम्मू संभाग में आने वाले विंटर जोन स्कूलों में 12वीं बोर्ड परिणाम 72 फीसदी रहा है। कुल 16687 विद्यार्थियों में 12089 ने परीक्षा पास की है। स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू डॉ. रवि शंकर शर्मा ने कहा कि परिणामों का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद तय किया जाएगा कि खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की जाएगी। उधर कश्मीर संभाग का परिणाम 75 फीसदी रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें