फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कल से प्रीमानसून की बौछारों की उम्मीद, आज भी गर्मी और तपिश से राहत नहीं

Wed, 03 Jul 2019 02:55 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में जुलाई के दूसरे हफ्ते में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 4 जुलाई से मौसम में बदलाव आएगा। इसमें 8 जुलाई तक जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में प्री मानसून की बौछारें होने की उम्मीद है। जम्मू में एक दिन की राहत के बाद मंगलवार को पारे में फिर उछाल आया। इस बीच पहलगाम बीती रात के न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। बुधवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन


जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी अपना रंग दिखाया। दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। तपिश के कारण दिन के समय बाजारों में खरीदारों की रौनक नहीं लौट पाई है। गर्मी के बचने के लिए लोग कनाल नहर सहित अन्य जलस्थलों पर पहुंच रहे हैं। स्कूलों और कई बाजारों में छुट्टियों के चलते पर्यटक स्थल अभी भी पैक चल रहे हैं। जम्मू में गर्म हवाओं का सिलसिला जारी है। यहां मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी पारे में उछाल आया है। यहां दिन का पारा सामान्य से 5.1 डिग्री चढ़कर 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के पारे में थोड़ा उछाल आया है, लेकिन यहां मौसम सुहावना बना हुआ है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात के तापमान में ठंडक कायम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें