सांबा। जिला के रडियाल के ग्रामीण उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से मिले व उन्हें अघोषित कटौती व लो वोल्टेज की परेशानी से अवगत कराया। स्थानीय पंच सुनीता शर्मा ने उपायुक्त को बताया कि उनके गांव में बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि बिजली कब आएगी और कब जाएगी, कोई समय ही नहीं है। लो वोल्टेज के चलते बिजली के उपकरण खराब हो रहे हैं। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए जाएंगे। एक-दो दिन के भीतर बिजली की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। संवाद