फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप-राज्यपाल ने कहा: नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती करें, प्रतिदिन एक लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य 

Sat, 04 Sep 2021 09:46 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उप-राज्यपाल ने शुक्रवार को जिला उपायुक्तों और एसपी के साथ कोविड टास्ट फोर्स की बैठक में जम्मू कश्मीर के कोविड परिदृश्य और रोकथाम उपायों की समीक्षा की।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आते हुए प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और सिविल प्रशासन एसओपी के पालन को सुनिश्चित बनाने के लिए सभी कदम उठाएं। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने प्रतिदिन एक लाख वैक्सीन खुराक देने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने कहा कि कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करवाने के लिए पुलिस और नागरिक प्रशासन की संयुक्त टीमें काम करें। संवेदनशील इलाकों में कोविड गहन परीक्षण को सुनिश्चित बनाने को कहा गया है। सकारात्मक मामलों के संपर्कों का शीघ्र पता लगाकर उचित कदम उठाएं। अस्पतालों में बाल चिकित्सा देखभाल इकाइयों को मजबूत बनाने के साथ मानव संसाधन जुुटाने पर ध्यान दिया जाए।

इसके अलावा स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाया जाए। उन्होंने सभी जिलों में वैक्सीन का बफर स्टाक उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने जिला उपायुक्तों और संभागीय आयुक्तों को विशेष अभियान के माध्यम से कॉलेज, विश्वविद्यालय के छात्रों और विशेष रूप से दिव्यांग लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें