फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को तोहफा: पठानकोट से जम्मू के बीच अब सिक्स लेन सड़क, भिंबर गली सुरंग निर्माण के लिए 734 करोड़ रुपये

Sat, 04 Sep 2021 09:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी वाईपीएस जादो ने बताया कि सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के जख से कुंजवानी खंड के काम के अलावा कुंजवानी से सतवारी चौक तक फ्लाई ओवर का निर्माण मंजूर राशि से प्राधिकरण करवाएगा। जबकि सतवारी चौक से आगे की सड़क जो चौथे पुल तक रहेगी। उसका विकास कार्य एनएचआईडीसीएल देखेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट से जम्मू के बीच अब सिक्स लेन की सड़क होगी। मौजूदा फोर लेन सड़क को प्रतिष्ठित दिल्ली-अमृतसर कटड़ा एक्सप्रेस वे योजना के तहत सिक्स लेन किया जाएगा। इससे सफर आसान हो जाएगा। सांबा जिले के जख से जम्मू जिले के कुंजवानी तक सड़क निर्माण को शुक्रवार को मंजूरी दी गई। इस सड़क और कुंजवानी से चौथे तवी पुल तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए 1821.72 करोड़ की राशि मंजूूर हुई है। केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन

 
दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे के बनने के बाद दिल्ली से कटड़ा के मध्य की दूरी 727 किलोमीटर से कम होकर 588 किलोमीटर रह जाएगी। इससे वर्तमान में 14 घंटे बजाय लोग दिल्ली से कटड़ा साढे़ घंटे में ही पहुंच पाएंगे। करीब 35000 करोड़ की राशि इस प्रतिष्ठित परियोजना पर खर्च होगी। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया एक्सप्रेस वे के लिए जम्मू संभाग के कठुआ, सांबा और जम्मू जिले में भूमि अधिग्रहण का काम कर रही है।

भिंबर गली सुरंग निर्माण के लिए 734 करोड़
अखनूर-पुंछ हाइवे पर भिंबर गली सुरंग के निर्माण व पुनर्वास कार्य के लिए 734.64 करोड़ की राशि को मंजूर किया गया है। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन संपर्क परियोजना के तहत अखनूर पुंछ हाइवे पर भिंबर गली में सुरंग का निर्माण व दो लेन सड़क का दर्जा बढ़ाने और पुनर्वास का कार्य करेगा। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- इस कमांडो से कांपते थे आतंकी: 11 दिन में दस दहशतगर्दों का किया था सफाया, पढ़ें शहीद की शौर्यगाथा    
विज्ञापन


डेढ़ साल में पठानकोट से जम्मू के बीच सिक्स लेन सड़क
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि पठानकोट से जम्मू के बीच एक्सप्रेस-वे का काम तेज गति से शुरू कर दिया गया है। डेढ़ साल में यह काम पूरा हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे के बनने से हीरानगर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मैच कराना भी आसान हो जाएगा। यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे होगा जिससे दिल्ली से कटड़ा के बीच की दूरी साढ़े छह घंटे में तय हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें