फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch: बालाकोट-बग्याल दारा में दिखे संदिग्ध, सर्च ऑपरेशन जारी, नागरिकों को भी अलर्ट रहने को कहा

Thu, 26 May 2022 12:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/पुंछ

सार

पुंछ में एलओसी के पास बालाकोट और बगयाल दारा इलाके में गुरुवार को संदिग्ध देखे जाने की खबर है। इसके बाद इलाके में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल, संदिग्ध क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों को नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Search Operation - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में एलओसी के पास बालाकोट और बगयाल दारा इलाके में गुरुवार को संदिग्ध देखे जाने की खबर है। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने यहां तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। यासीन मलिक मामले को लेकर पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने सतर्कता बढ़ा दी है। सुरक्षाबलों के जवान और सुरक्षा एजेंसियां पैनी नजर के साथ सीमा, शहर और गांव की हर हलचल नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुंछ के सीमांत क्षेत्र बालाकोट और बग्याल में सुबह करीब तीन संदिग्ध देखे गए हैं। इसके बाद इलाके में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल, संदिग्ध क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों को नहीं जाने दिया जा रहा है। सीमांत क्षेत्र के राजकीय हाई स्कूल में भी स्कूल स्टाफ को नहीं जाने दिया गया। सुरक्षाबल किसी भी तरह की ढील नहीं बरतना चाह रहे हैं। स्थानीय लोगों को सचेत होकर रहने को कहा गया है और किसी भी अप्रिय हलचल होने पर तुरंत सूचित करने को कहा गया है, ताकि किसी तरह का जानी नुकसान न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें